मरवाही 23 अक्टूबर 2020। मरवाही उप चुनाव को लेकर आज मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम की उपस्थिति में दक्षिण प्रभारी शैलेश पाण्डेय, राजमन बेंजामिन, गुलाब कमरों , संत नेताम , कुँवर निसाद, पारसनाथ राजवाड़े ,प्रकाश नायक ,दिलीप लहरिया ,बैजनाथ चंद्राकर , विनय जायसवाल , राजेश तिवारी एवं सभी सेक्टर प्रभारीयो के बीच मीटिंग संपन्न हुई है। जिसमे मरवाही उप चुनाव में काँग्रेस को ऐतिहासिक विजय दिलाने को लेकर चर्चा की गई।
मरवाही उप चुनाव के वर्तमान स्थिति को देखे तो कांग्रेस पार्टी अन्य पार्टीयों के मुकाबले बहुत सशक्त स्थिति में नजर आ रही है। जिसे देखते हुए कांग्रेस की विजय सुनिश्चित मानी जा रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी मरवाही की जीत को ऐतिहासिक बनाने की कोशिश में लगे है। ताकि यँहा जोगी की ऐतिहासिक जीत के रिकॉर्ड को इस उप चुनाव में तोड़ा जा रहे। इस लिए भुपेश बघेल व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अपनी पूरी ताकत इस चुनाव में झोंक दी है। और प्रदेश के मंत्री मंडल के मंत्रीयो व विधायको को इस चुनाव का प्रभारी बनाकर दायित्व सौपा गया है।