अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों की मिलीभगत से कोयले की अवैध तस्करी जोरों पर।।दिन दहाड़े पोकलेन से किया जा रहा है खनन।।

Global36 गढ़ के संवाददाता नीलकांत खटकर।।

रायगढ़ – जिला रायगढ़ तहसील धरम जयगढ़ से महज़ 6 किलोमीटर की दूरी पर दिन दहाड़े अवैध रूप से कोयले की तस्करी हो रही है ।

 

जिसमें एसडीएम राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग के आधिकारियों की मिली भगत सामने आई है। धरम जयगढ़ में कोयले की अवैध रूप से तस्करी दिन दहाड़े बाकायदा पोकलेन लगा कर खनन की जा रही है।

 

ग्राम कोयलार (दुलिया मुडा) कोल पाईट पर दो पोकलेन लगा कर खनन किया जा रहा है कुछ लोग कोल खनन के बारे में सबंधित आधिकारियों को फोन पर जानकारी देने की कोशिश की पर उन आधिकारियों ने फोन रिसीव नहीं किया।

 

आधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं होते दिख रही है।और कोयले की अवैध खनन के बारे में विधायक महोदय ललजीत सिंह राठीया को जानकारी देने की कोशिश भी की गई पर उन्होंने भी फोन रिसीव नहीं किया फिर कुछ समय के बाद उनके खास व्यक्ति ने फोन पर बात की उन्होंने कहा की कुछ पैसे चाहते हो तो ले लो पर काम तो चलेगा, काम बंद नहीं होगा ।

 

 

 

और यह भी बोले कि सारे आधिकारियों को इसके बारे में जानकारी होने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं होगी और दुसरे कई नेताओं को भी इसकी जानकारी है।बड़ी ताज्जुब की बात है कि इस गोरखधंधे में सभी मिल जुलकर इस कार्य को आंजाम दे रहे हैं।

 

यहां किसी का इस विषय पर कोई सुनने वाला नहीं है शायद जिला अधिकारी भी इस कृत्य में शामिल हैं।अंचल के लोगों ने शासन प्रशासन से जल्द से जल्द इस पर अंकुश लगाने की मांग की है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close