अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार : 09 क्विंटल गांजा उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाते हुए पुलिस ने पकड़ा

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

 

 

 

 

 

 

महासमुंद04 अगस्त 2020 देश में अनलाॅक के बाद से छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों कोे अवैध गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर से सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में राजकीय एवं राष्ट्रीय राज्य मार्गो पर बल तैनात कर अवैध गांजा परिवहन करने वालो पर नजर रखी गई थी।

 

इसी बीच दिनांक 03.08.2020 को सीमावर्ती जिलें सम्बलपुर, बरगढ़ की ओर से सिंघोडा/सरायपाली के रास्ते एक वाहन टाटा 407 क्रमांक JH 01 X 3855 तेज रफ्तार से ओडिशा की ओर से आ रही थी। जिसे चेकिंग पाईन्ट एन.एच.-53 ग्राम रेहटीखोल पर रोका गया। वाहन मे दो व्यक्ति बैठे मिले। जिनसे नाम-पता पूछने पर अपना नाम 01. श्याम सुन्दर ओरग पिता स्व. धीरस ओरग उम्र 27 वर्ष सा. ग्राम बिरंगाझर पोस्ट कोलेनबहाल थाना बिसरा जिला सुन्दरगढ, ओडिसा तथा 02. उत्सव कुमार मिश्रा पिता राकेश चन्द्र मिश्रा उम्र 24 वर्ष सा. लसंती काॅलोनी राउरकेला थाना उदित नगर जिला सुन्दरगढ, ओडिसा के रहने वाले बताये। यह वाहन ओडिसा से मध्यप्रदेश की ओर जा रही थी मध्यप्रदेश जाने के संबंध में पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब देने लगा। थाना सिघोंडा की टीम को शक होने पर वाहन की तलाशी ली गई। तब वाहन के पीछे डाले में बंद झिल्लीयों में खीरा व प्लास्टिक बोरियों में मक्का भरा हुआ मिला। जिसे ओडिसा से मध्यप्रदेश जानेे का कारण व वाहन में बंद झिल्लीयों में खीरा व बोरियों में भुट्टा भरा होने पर पूछे जाने पर गोल मोल जवाब देने लगे। जवाबो में विभिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर पुलिस को संदेह हुआ । जिसके आधार पर वाहन की पूरी तलाशी ली गई। वाहन के पीछे डाला के अंदर खीरा एवं मक्का बोरी के नीचे छिपा कर रखे 30 नग प्लास्टिक की बोरी में भरा हुआ मनोत्तेजक अवैध मादक पदार्थ गांजा खाकी रंग की सेलो टेप से टेपिंग किया हुआ मिला। सभी 30 बोरियों के पैकेटों को गिनती करने पर 29 बोरी में 30-30 पैकेट एवं 30 वां बोरी में 33 पैकेट कुल 903 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। अवैध गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर मध्य प्रदेश ले जाना बताया। आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 903 पैकेट में कुल 9 क्विटंल 03 किलो ग्राम गांजा जप्त कर उनके खिलाफ 20बी NDPS एक्ट के तहत थाना सिंघोडा में कार्यवाही की जा रही है।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली विकास पाटले के निर्देशन में थाना प्रभारी सिघोंडा उप निरीक्षक चन्द्रकांत साहू आर0 सरोज बारीक, सुशांत बेहरा, रमाकांत त्रिपाठी, शोभा वर्मा, चितरंजन प्रधान, छत्तरदास पाटिल, गुलोचन वर्मा, नील सिह ठाकुर, सुधीर प्रधान द्वारा की गई है ।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close