
शराब दुकानों में बढ़ती भीड़ से चिंतित विधायक शैलेश पांडेय ने चीफ सेकेटरी से बात कर पुनर्विचार करने का किया निवेदन
बिलासपुर : कॅरोना के इस संक्रमण से लोगो को बचाये रखने के लिए शासन, प्रशासन,पुलिस,स्वस्थकर्मचारी, सफाई कर्मी,पत्रकार,जनप्रतिनिधि, समाज सेवी संस्थाएं,एनजीओ आदि सभी ने बेहद मेहनत की है और लगातार इसके लिए मेहनत कर रहे है कि शहर को कोरोना से कैसे सुरक्षित रखा जा सके किन्तु जिस प्रकार से शराब दुकानों के खुलते ही लोगो की भीड़ देखी गई सबके कान खड़े हो गए और चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी।
शहर विधायक भी लगातार इस लॉक डाउन में जनता से बीच जा कर जरुरतमंद लोगो को राहत सामग्री से मद्दत पहुचाने का काम कर रहे है, व लोगो को कॅरोना से बचने के लिए जागरूक करने में लगे हुए है ऐसे में हमारे शहर में इस शराब दुकान के खुलने से लगी भीड़ में करोनो फैल जाता है तो फिर क्या होगा इस बात की चिंता एक जिम्मेदार विधायक को होना स्वभाविक है और इसकी हमे प्रशंसा भी करनी चाहिए।
इसी चिंता को लेकर विधायक ने मुख्य सचिव आर पी मंडल से फ़ोन पर बात की और शराब दुकान खोलने के अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने का निवेदन भी किया।



