बिलासपुर 11 जुलाई 2020। मुख्य सचिव श्री आर.पी. मंडल ने आज बिलासपुर नगर में निर्माणाधीन अरपा प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिये। निरीक्षण में उनके साथ डाॅ. सारांश मित्तर भी उपस्थित थे।
मुख्य सचिव श्री मंडल ने अरपा नदी के किनारे तिलक नगर से गोड़पारा तक प्रस्तावित सडक के लिये स्थल निरीक्षण किया। स्थल को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है। इस संबध में विस्तृत जानकारी ली और प्रस्तावित सड़क के एलायमेंट और डिजाईन को देखा। सड़क के दोनों ओर ड्रेनेज निर्माण के निर्देश दिये। श्री मंडल ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शहर का गंदा पानी अरपा में न जायें। उन्होनें अरपा प्रोजेक्ट का काम जल्द से जल्द चालू करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण में एस.डी.एम. श्री देवेन्द्र पटेल, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पांडेय, अरपा प्रोजेक्ट के प्रबंधक और नगर निगम के अधीक्षण अभियंता श्री सुधीर गुप्ता भी साथ थे।