बिलासपुर 14 जनवरी 2021। बुधवार की रात रायपुर से कोरोना वैक्सीन बिलासपुर पहुँची। जिसे स्टोर रूम में रखवाया गया है।
16 जनवरी से जिले में कोरोना वैक्सीन की टीकाकरण शुरू के दी जाएगी। पहले 6 हेल्थ सेंटरों में 600 हेल्थ वर्करो को टीका लगाया जावेगा। जिले में हेल्थ वर्करो की कुल संख्या 17805 हैं लेकिन वैक्सीन 11480 डोज ही बिलासपुर को मिले है। जिससे 6325 हेल्थ वर्करो को अभी वैक्सीन नही लग पायेगी। उसे दूसरे खेप में वैक्सीन आने पर लगाया जावेगा। दूसरी खेप भी जल्द ही आने की संभावना है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार हेल्थ वर्करो के बाद फ्रन्ट लाइन वर्कर्स जैसे पुलिस, सफाई कर्मचारियों को भी इसी महीने टीका लगाया जायेगा।