मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संत कबीरदास जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।।

Global36 गढ़ के संवाददाता नीलकांत खटकर।।

 

 

 

 

 

 

रायपुर – छ ग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संत कबीरदास जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा है कि कबीरदास जी न सिर्फ एक आध्यात्मिक संत थे, बल्कि वे एक समाज सुधारक और युग-प्रवर्तक भी थे। उनके विचारों ने भारत समेत पूरी दुनिया को प्रभावित किया। सत्य, अहिंसा, दया, करुणा, परोपकार और सामाजिक समरसता के उनके संदेश को छत्तीसगढ़ के लोगों ने भी आत्मसात किया है।

 

कबीरधाम से लेकर दामाखेड़ा तक उनके अनुयायियों ने आज भी उनके विचारों की अलख जगा रखी है। कबीरदास जी ने हमेशा सामाजिक कुरीतियों,अंधविश्वास, पाखंडवाद,भेदभाव को प्रहार किया और मानवतावादी,तर्कसंगत,भाईचारा समांतावादी समाज की रचना के लिए प्रेरित किया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक बने हुए हैं। उन्हीं के जीवन मूल्यों को लेकर ही हम नवा-छत्तीसगढ़ गढ़ने की परिकल्पना के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close