विश्व पर्यटन दिवस पर जीपीएम को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ जिला प्रमोशन अवॉर्ड’

राशन की मदद से सरिता के परिवार को मिली राहत, मजदूरी की कमाई में होने लगी बचत

 

रायपुर, 28 सितंबर 2026। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले के लिए पर्यटन के क्षेत्र से अच्छी खबर सामने आई है। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने और यहां की प्राकृतिक, ऐतिहासिक, पुरातात्विक और सांस्कृतिक विरासत को लोगों तक पहुंचाने के प्रयासों के लिए जीपीएम जिले को ‘सर्वश्रेष्ठ जिला प्रमोशन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है।

 

यह सम्मान 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर रायपुर में आयोजित ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केटप्लेस’ कार्यक्रम में दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन (सीजीटीटीए) ने संयुक्त रूप से किया था।

 

धनपुर पर बनी कॉफी टेबल बुक का विमोचन

 

कार्यक्रम में जीपीएम जिले की प्रसिद्ध पुरातात्विक और सांस्कृतिक धरोहर धनपुर पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया गया।

 

इस किताब में धनपुर के इतिहास, पुरातात्विक महत्व, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की संभावनाओं को तस्वीरों और जानकारी के जरिए आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इससे धनपुर को प्रदेश और देश के पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों को मिली पहचान

 

जीपीएम जिला प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए भी जाना जाता है। जिले में पर्यटन स्थलों की पहचान, उनके संरक्षण और प्रचार-प्रसार के साथ नई पर्यटन संभावनाओं को विकसित करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

 

‘सर्वश्रेष्ठ जिला प्रमोशन अवॉर्ड’ को जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के इन प्रयासों की एक महत्वपूर्ण पहचान के रूप में देखा जा रहा है। इससे जिले के पर्यटन स्थलों को देशभर में प्रचारित करने और ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित करने के प्रयासों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा, पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री सौमिल रंजन चौबे, जीपीएम कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. और जिला पंचायत सीईओ श्री मुकेश रावटे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close