नवरात्रि-दशहरा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा और यातायात पर जोर

 

जांजगीर-चांपा, 1 सितंबर 2026। आगामी नवरात्रि, दशहरा और गणेश उत्सव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को चांपा नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

दशहरा आयोजन के लिए भालेराव मैदान और एम.एम.आर. कॉलेज परिसर को संभावित स्थल के रूप में देखा गया। दोनों स्थानों पर उपलब्ध सुविधाओं, आयोजन की क्षमता और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया, ताकि आयोजन के लिए उपयुक्त स्थल का चयन किया जा सके।

 

प्रवेश-निकासी और पार्किंग व्यवस्था पर जोर

 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आयोजन स्थल की क्षमता और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को प्रवेश और निकासी व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और स्वच्छता जैसी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि पर्वों के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना रहती है। ऐसे में नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पहले से बेहतर व्यवस्था तैयार की जाए।

 

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था रहेगी प्राथमिकता

 

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने आगामी पर्वों के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन स्थलों और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही तथा पार्किंग को व्यवस्थित रखने को कहा।

 

श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक यातायात व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

गणेश उत्सव पंडाल का भी किया निरीक्षण

 

कलेक्टर और एसपी ने रामबांधा तालाब के पास स्थापित गणेश उत्सव पंडाल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पंडाल के आसपास सुरक्षा, पार्किंग और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

 

अधिकारियों और आयोजन समिति को निर्देश दिए गए कि पंडाल के आसपास ऐसी व्यवस्था रखी जाए, जिससे आम नागरिकों के आवागमन में किसी तरह की बाधा न हो।

समय पर पूरी हों सभी तैयारियां

 

कलेक्टर और एसपी ने आगामी पर्वों के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात, पार्किंग, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को तैयारियां समय पर पूरी करने और आयोजन के दौरान व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने को कहा।

 

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैंडन यार्क, एसडीएम चांपा पवन कोसमा, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close