
पामगढ़ टाइम्स के तृतीय स्थापना दिवस पर कल होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, कलेक्टर व एसपी सहित कई गणमान्य होंगे शामिल
पामगढ़, 17 जुलाई। पामगढ़ टाइम्स मासिक पत्रिका के तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को भव्य स्थापना दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन श्यामा पैलेस, नेवराबंद रोड, पामगढ़ में प्रातः 9:00 बजे से होगा।
समारोह के मुख्य अतिथि जांजगीर-चांपा कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय करेंगे।
कार्यक्रम में नगर पंचायत पामगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती गौरी जांगड़े, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री संतोष लहरे, एसडीएम पामगढ़ श्री आर.के. तम्बोली, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रीति अजय दिव्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज श्री डमरू मनहर, व्यापारी संघ पामगढ़ के अध्यक्ष श्री शशि प्रताप टंडन तथा भाजपा नेता श्री अमर सिंह टंडन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
आयोजक एवं पामगढ़ टाइम्स के संपादक श्री उदय हरवंश ने क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं सभी आमजनों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की है। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा।




