डोंगाकोहरौद की बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों ने घेरा एसडीएम कार्यालय, 3 जुलाई को पामगढ़ में चक्का जाम का ज्ञापन सौंपा

 

पामगढ़, 01 जुलाई। ग्राम डोंगाकोहरौद के ग्रामीणों ने बदहाल सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ अपना आंदोलन और तेज कर दिया है। सड़क निर्माण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने आज एसडीएम कार्यालय का घेराव कर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। साथ ही आगामी 3 जुलाई को चक्का जाम करने की चेतावनी भी दी है।

ग्रामीणों द्वारा पिछले तीन दिनों से आमरण अनशन किया जा रहा है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की ठोस पहल नहीं किए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि आंदोलन के दौरान प्रशासन ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया और न ही आंदोलनकारियों से चर्चा करने की पहल की। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि आंदोलन को प्रभावित करने के उद्देश्य से बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित की गई तथा अनशन पर बैठे लोगों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई गईं।

इसी के विरोध में ग्राम डोंगाकोहरौद के समस्त ग्रामीणों ने शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से मांग पूरी होने तक पामगढ़–शिवरीनारायण–बिलासपुर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम करने की घोषणा की है।

ग्रामीणों ने इस संबंध में जिला कलेक्टर जांजगीर-चांपा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पामगढ़ तथा थाना प्रभारी पामगढ़ को लिखित सूचना देकर आंदोलन की जानकारी दे दी है।

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सड़क निर्माण की मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करने की मांग की है, ताकि आम नागरिकों को होने वाली असुविधा से बचाया जा सके।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close