यूथ फेस्ट-2026 में सौरभ द्विवेदी ने युवाओं को दिया मंत्र—फिट रहें, सकारात्मक सोचें और परिवार को दें प्राथमिकता

 

रायपुर, 27 अप्रैल 2026/ जिले में आयोजित “यूथ फेस्ट-2026” के अंतर्गत आज एक विशेष प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें देश के वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने युवाओं, विशेषकर छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं को जीवन के मूल्यों पर केंद्रित रहकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि बदलते दौर में निरंतर सीखना, स्वयं को अपडेट रखना और सकारात्मक सोच बनाए रखना ही सफलता की कुंजी है। साथ ही उन्होंने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देते हुए संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।

 

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे भ्रामक जानकारी और अनावश्यक आलोचनाओं से प्रभावित न हों, बल्कि अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें और परिवार की सलाह को महत्व दें। उन्होंने कहा कि परिवार ही व्यक्ति का सबसे बड़ा सहयोगी होता है।

 

महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि “विकसित भारत” के निर्माण में माताओं और बहनों की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं को घर और कार्य के बीच संतुलन बनाते हुए अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की भी सलाह दी।

 

गौरतलब है कि 24 एवं 25 अप्रैल को आयोजित इस फेस्ट में सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य, स्टार्टअप, एजुकेशन एवं स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप, फूड स्टॉल्स और प्रदर्शनी जैसी विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। अंतिम दिवस पर “दायरा बैंड (जादू बस्तर)” की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

कार्यक्रम में महापौर रामू रोहरा, कलेक्टर अविनाश मिश्रा, डीएफओ कृष्ण जाधव, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी के प्राचार्य श्री विनोद पाठक सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, प्राध्यापक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

अंत में महापौर रामू रोहरा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

 

“यूथ फेस्ट-2026” का यह आयोजन युवाओं के सर्वांगीण विकास, उनकी रचनात्मकता को मंच देने और उन्हें सकारात्मक दिशा में प्रेरित करने की दृष्टि से अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close