पहले ही दिन गिरौदपुरी मेला में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, गुरु गद्दी एवं जैतखाम की पूजा कर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों की ख़ुशहाली और समृद्धि की कामना की

बलौदाबाजार 07 मार्च 2022 l मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज बाबा गुरु घासीदास की जन्मभूमि एवं तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में आयोजित गुरुदर्शन मेला में शामिल हुए।

 

 

 

 

उन्होंने गुरु गद्दी एवं जैतखाम की पूजा-अर्चना कर नमन किया और छत्तीसगढ़ वासियों की खुशहाली और तरक्की के लिए कामना की।

 

 

 

 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गिरौदपुरी मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष और गुरु गद्दीनशीन श्री विजय गुरु से भी गुरु निवास में मुलाकात की और उनका भी आशीर्वाद लिया। तीन दिवसीय गुरुदर्शन मेले का आज पहला दिन है। यह मेला नौ मार्च तक चलेगा।

 

 

 

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया,पीएचई मंत्री गुरू श्री रुद्र कुमार,संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ़ चंद्रदेव राय कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर,कलेक्टर डोमन सिंह,एसपी दीपक झा सहित बड़ी संख्या में राजमहन्त,संत और श्रद्धालु गण उपस्थित थे।

 

 

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close