युवा इनोवेटर रवि किरण ने समाज कल्याण सचिव से की मुलाकात, दिव्यांगों के लिए पेश की आधुनिक तकनीक

GLOBAL36GARH/रायपुर, 25 मार्च 2026/छत्तीसगढ़ में नवाचार और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए यूनिसेफ द्वारा सम्मानित ‘ग्लोबल यूथ इनोवेटर’ और ‘एलियन इनोवेशंस’ के 21 वर्षीय संस्थापक रवि किरण ने समाज कल्याण विभाग के सचिव भुवनेश यादव से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ स्टार्टअप में ऑपरेशंस एवं पार्टनरशिप संभाल रहीं हर्षिता भी मौजूद रहीं।

 

मुलाकात का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए विकसित अत्याधुनिक ‘मेड इन इंडिया’ तकनीकों— Navinaut (नेविनॉट) और SignX (साइनएक्स)— का प्रदर्शन करना था।

 

रवि किरण ने ‘Navinaut’ को दृष्टिबाधित लोगों के लिए एक कॉम्पैक्ट और स्मार्ट सहायक उपकरण के रूप में प्रस्तुत किया। यह टॉर्च के आकार का डिवाइस है, जो बिना पारंपरिक छड़ी के सुरक्षित रूप से चलने में मदद करता है। इसमें एडवांस्ड LiDAR सेंसर लगे हैं, जो बाधाओं का सटीक पता लगाते हैं और टैक्टाइल वाइब्रेशन के जरिए अलर्ट देते हैं।

 

वहीं ‘SignX’ श्रवण एवं वाक् बाधित (मूक-बधिर) व्यक्तियों के लिए एक एआई आधारित स्मार्ट डिवाइस है, जो रीयल-टाइम संवाद को संभव बनाता है। यह 97.6% सटीकता के साथ सांकेतिक भाषा को पहचानकर उसे आवाज में बदलता है, साथ ही स्पीच-टू-टेक्स्ट फीचर के माध्यम से सामने वाले की बातों को स्क्रीन पर प्रदर्शित करता है।

 

बैठक के दौरान सचिव भुवनेश यादव ने इन नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि तकनीक के माध्यम से दिव्यांगजनों को सशक्त बनाना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने इन उपकरणों के उपयोग को सार्वजनिक स्थानों, सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों में बढ़ावा देने की संभावनाओं पर भी सकारात्मक चर्चा की।

 

यह पहल तकनीकी नवाचार और शासन के सहयोग से दिव्यांगजनों के लिए एक समावेशी, सुलभ और सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

 

युवा नवाचार और सरकारी समर्थन का यह संगम भविष्य में हजारों दिव्यांगजनों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close