Global36garh news : हाथ धुलाई दिवस शासकीय हाई स्कूल मुलमुला में मनाया गया।
जांजगीर चम्पा 15 अक्टूबर 2022। शासकीय हाई स्कूल मुलमुला में हाथ धुलाई दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के हाथ धुलाए गए श्रीमती ज्योति सक्सेना व्याख्याता के द्वारा विद्यार्थियों को हाथ धोने के टिप्स बताए गए साथ ही विद्यार्थियों से हाथ धोने एवं सेव वाटर थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गयी पढ़ाई के साथ ही विद्यार्थियों की प्रतिभा की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए हाथ धुलाई कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य विमलेश पांडे सर ने बच्चों के हाथ धुलाकर की उसके पश्चात नीरजा सिंह मैडम एवं प्रतीक्षा सिंह मैडम ने भी बच्चों के हाथ धुलाए एवं विद्यार्थियों को अच्छे से हाथ धोने के लिए प्रेरित किया ।

श्रीमती ज्योति सक्सेना ने विद्यार्थियों को हाथ धोने के टिप्स को बताया एवं सचेत किया कि कोरोना काल ने हमे बताया है कि शरीर की स्वच्छता एवं हाथों को बार-बार धोना अच्छे से कितना जरूरी है सभी विद्यार्थियों को रोज नहा कर एवं सफाई के साथ विद्यालय आना चाहिए साथ ही अपने आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ रखना चाहिए।पानी की बर्बादी नही करना चाहिए रास्ते मे कही नल खोले हो पानी बह रहा हो उसको बन्द करना हमारा दायित्व हैं आज के इस हाथ धुलाई कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता के आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा विशेष रूप से प्रभारी प्राचार्य विमलेश पांडे,व्याख्याता श्रीमती ज्योति सक्सेना,प्रतीक्षा सिंह,नीरजा सिंह,दिनेश कुमार बंजारे,शेल पांडे, रामावतार पटेल ,मरावी सर साथ ही विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा।



