
किसान सम्मान समारोह एवं श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन।
झांसी 16 दिसंबर 2021। राष्ट्रवादी युवा किसान सङ्गठन के द्वारा महाराज गंगाधर राव मंच (मुक्ता काशी मंच) पर हुआ।जिसमें सङ्गठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल द्विवेदी,महामंत्री सुभाष सरोहा ,राष्ट्रीय सचिव सुमित कुमार और सँभाग मंत्री मुकेश झां आदि ने सर्वप्रथम CDS विपिन रावत के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पण कर,कार्यक्रम की शुरुआत की।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में महारानी लक्ष्मीबाई ,वीरांगना झलकारीबाई, मेजर ध्यानचंद आदि को स्मरण करते हुए वीर भूमि को वन्दन किया।और किसानों के कल्याण के समर्पण की बात दोहराई। राष्ट्रीय सचिव सुमित कुमार ने कहा कि मैं बुन्देलखण्ड के लिए सदैव समर्पित रहा हूँ,और भूमि से मेरा विशेष लगाव है। बुन्देलखण्ड के प्रत्येक किसान ,नौजवान की समस्या मेरी समस्या है जिसका समाधान मेरी जिम्मेदारी है।सँभाग मंत्री मुकेश झां ने बुन्देलखण्ड में व्याप्त किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।

कार्यक्रम में पत्रकार,किसान,और कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।साथ ही रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों युवाओं ने पंजीकरण करवाया।कार्यक्रम में शंकर लाल&ग्रुप द्वारा सङ्गीत की मधुर प्रस्तुति ने समा बांधा तो वही बालकवि हरिओम पारी और अजय ओजस्वी ने भी भरपूर तालियां बटोरी। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी ऋषिकान्त रावत ने किया।इस दौरान कार्यक्रम में अनेक गणमान्य व्यक्ति,सङ्गठन पदाधिकारी,कार्यकर्ता और अपार जनसमुदाय उपस्थित रहा।

जिला महामंत्री झांसी- भूपेंद्र कुशवाहा, जिला सचिव मणीन्द्र दीक्षित, ब्लॉक अध्यक्ष मऊरानीपुर बालचन्द्र पाल,गुरसरांय राघवेंद्र घोस ,सुमंत कुशवाहा,भजन पैंटर, बंगरा, सुरेन्द्र कुशवाहा-महामंत्री,मनोज पांचाल मिडियाप्रभारी (बंगरा)राहुल गोतम (बडागांव),सोनूसिह कुशवाहा(बामौर)शंकर लाल गायक(बिधान सभा महामंत्री) तहसील हरेन्द्र कुशवाहा(तहसील उपाध्यक्ष)नगर अध्यक्ष गुरसरांय आयुष त्रिपाठी, नगर सचिव कटेरा राजकुमार पुरोहित,कटेरा, खिसनी बुजुर्ग अध्यक्ष- राजकुमार कुशवाहा,ग्राम पंचायत अध्यक्ष- खिसनी खुर्द-छोटेलाल अमित खरे(वकील) कुशवाहा, रोहित धूब्रतिवारी, गोरेलाल,इन्द्र पाल,कनौरा और मौजूद रहें।अंत मे आभार प्रदेश सहप्रभारी सुमित कुमार ने किया।।



