
जिले में चल रहे समर कैंप में पर्यावरण संरक्षण को लेकर समर कैंप में बालकों द्वारा दिया गया संदेश
कोंडागांव 27 मई 2022। बच्चों बहुमुखी विकास के लिए जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वधान में बच्चों के लिए गर्मियों की छुट्टियों में विभिन्न कौशलों के विकास हेतु समर कैंप चल रहा है ,जिसमे विभिन्न विधाओं को सिखाया जा रहा है यह प्रत्येक विधा के लिए शिक्षा विभाग द्वारा प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है । और अलग अलग कलाओं में बच्चे पारंगत हो रहे है।
ऐसे और अन्य गतिविधियां जिला प्रशाशन कि और से किया जा रहा है।
जिले में विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की और लोगो को पर्यावरण को बचाने के लिए प्रेरित करने की सुरवात हो गई है। पर्यावरण बचाना क्यू जरूरी है, यह अलग अलग एक्टिविटी के माध्यम से लोगों तक संदेश देने कि शुरुआत समर कैंप में आज चित्रकला स्पर्धा के माध्यम से की गई। चित्रकला स्पर्धा का संचालन पिरामल फाऊंडेशन , नीति आयोग से सचिन निंबार्ते ने किया. जिसमे बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से लोगों तक पर्यावरण से संबंधित चित्र बनाकर लोगों को संदेश देने का प्रयास किया।
जिसमे जिला शिक्षा अधिकारी ,एपीसी और पिरामल फाऊंडेशन नीति आयोग से प्रदीप कुमार राव और चित्रकला के प्रशिक्षक लतिका वैष्णव और अन्य प्रशिक्षक भी उपस्थित थे।



