ब्रेकिंग न्यूज़:अकलतरा , अमोरा में रासेयो इकाई ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस

 

 

अमोरा :- शा हायर सेकेण्डरी स्कूल, अमोरा अकलतरा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवकों एवं विद्यालय के छात्र/ छात्राओं ने शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक सुशील एक्का जिला संगठन भूपेंद्र पटेल व प्राचार्य आशीष मिश्रा के निर्देशन में राष्ट्रीय युवा दिवस/ स्वामी विवेकानंद जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया। सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर समस्त सम्माननीय अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों को रा से यो बैच लगाकर स्वागत किया गया। स्वागत के पश्चात उद्बोधन कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहें पुरबल प्रसाद देवांगन व्याख्याता गणित ने सभी स्वंयसेवकों को स्वामी जी के आदर्शों पर चलने व ऊर्जा संरक्षित करने की बात कही । मुख्य वक्ता नवल किशोर पाण्डेय व्याख्याता अंग्रेजी के द्वारा उनके जीवन शैली पर प्रकाश डाला गया । विशिष्ट अतिथि वंदना पांडे व्याख्याता के द्वारा उन्हें हम क्यो युगपुरुष या युवा कहते इस पर अपनी बात रखी । विशिष्ट अतिथि विमला यादव प्रधान द्वारा नित उनके कार्यों को स्मरण कर देश सेवा भाई चारा के लिये समर्पित रहने की बात कही। अजय कुर्रे , सूरज रात्रे , कपीस दास , नानक , हर्ष विश्कर्मा, रितेश कश्यप , संतोषी पटेल , गोपी यादव , रवि साहू , प्रिंस , डाकेश्वर , निखिल साहू , सुमन , दुर्गा ,किरण कैवर्त, अंजली करकेल , आरती निर्मलकर आदि विद्यार्थियों द्वारा स्वामी विवेकानन्द जी के बारे में क्रम से जानकारी,स्लोगन तथा उनके विचारों को सभी के समक्ष साझा किया गया। संजय कुमार यादव कार्यक्रम अधिकारी ने प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद जी के बारे में जानकारी देते हुए रासेयो इकाई के सभी छात्र/ छात्राओं को राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई दी व कार्यक्रम का संचालन किया । उद्बोधन की अंतिम कड़ी में गायत्री कुर्रे ने राष्ट्रीय युवा दिवस का बधाई देते हुए राष्ट्रीय युवा दिवस कब और क्यों मनाया जाता है इसके बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान किया। ललिता साहू जी ने 31 मई 1893 को अपनी यात्रा शुरू की और जापान के कई शहरों (नागासाकी, कोबे, योकोहामा, ओसाका, क्योटो और टोक्यो समेत) का दौरा किया,चीन और कनाडा होते हुए अमेरिका के शिकागो पहुँचे सन्‌ 1893 में शिकागो (अमरीका) में विश्व धर्म परिषद् हो रही थी। स्वामी विवेकानन्द उसमें भारत के प्रतिनिधि के रूप में पहुँचे। कार्यक्रम में रासेयो के सहायक कार्यक्रम अधिकारी रामकुमार कैवर्त ,निधी पटेल , रानी कश्यप , दुर्गेश , जय साहू , प्रशांत साहू , आलोक , तुषाल संध्या पोर्ते , ऊर्वशी , रजनी यादव , सेवती ,दीपक राय आदि स्वयं सेवक एवं विद्यालय के छात्र/ छात्राओं की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close