उचित मूल्य दुकानों से माह जनवरी के साथ फरवरी का भी खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं हितग्राही

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 13 जनवरी 2021। राशनकार्डधारी अपनी सुविधा नुसार उचित मूल्य दुकानों में माह जनवरी 2021 के खाद्यान्न के साथ माह फरवरी 2021 का खाद्यान्न भी प्राप्त कर सकते हैं। राशन कार्ड धारी अपनी सुविधा नुसार वर्तमान माह में 1 या 2 माह का खाद्यान्न प्राप्त कर सकेगा। उसे 2 माह का खाद्यान्न एकमुश्त उठाव करने की बाध्यता नहीं होगी। माह फरवरी 2021 के सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्यान्न का आबंटन जारी कर दिया गया है।

जिला खाद्य नियंत्रक बिलासपुर ने बताया कि राशनकार्डधारियों को 1 माह का केरोसिन पात्रतानुसार वितरण किया जायेगा। माह फरवरी 2021 के सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्यान्न के उचित मूल्य दुकानों में भण्डारण पश्चात ही उचित मूल्य दुकान संचालकों द्वारा राशनकार्डधारियों का माह फरवरी 2021 के खाद्यान्न का पात्रतानुसार वितरण किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों के माध्यम से माह फरवरी 2021 के खाद्यान्न भण्डारण एवं वितरण व्यवस्था की निगरानी सुनिश्चित करने कहा गया है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close