फरार आरोपियों की सूचना दे पुरस्कार पाये – बिलासपुर पुलिस

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 26 दिसंबर 2020। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि थाना हिर्री जिला बिलासपुर के अपराध क्रमांक 61/2020 धारा 294, 506, 427 भादंवि प्रकरण में प्रार्थी कुनाल राजपाल पिता बहादुर सिंह राजपाल निवासी पंजाबी कालोनी बिल्हा थाना बिल्हा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 6 मई 2020 को उसके मुंशी के साथ आरोपी सूरज तिवारी पिता आर.एन.तिवारी उम्र 35 वर्ष साकिन देव किरारी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर के द्वारा गाली गलौच कर, धमकी देकर उसके वाहन ट्रक नंबर सी.जी.-10 सी-4568, सी.जी.-10 आर-7788, सी.जी.-10 ए.जे.-8188 एवं सी.जी.-10 सी-6308 को क्षतिग्रस्त कर दिया है कि रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण का विवेचना के दौरान आरोपी सूरज तिवारी पिता आर.एन.तिवारी उम्र 35 वर्ष साकिन देव किरारी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर की पतासाजी हरसंभव प्रयास किया गया किंतु आरोपी का अब तक कोई पता नहीं चला है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा यह घोषणा की गई है कि फरार आरोपी के के बारे में कोई सूचना देगा तो उन्हें 5000 रूपये (शब्दों में पांच हजार रूपये) का पुरस्कार दिया जायेगा। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा।

इसी तरह थाना हिर्री जिला बिलासपुर के अपराध क्रमांक 155/2020 धारा 379, 34 भादंवि. प्रकरण में प्रार्थी वाजुल खान अपने वाहन ट्रेलर नंबर सी.जी.-22 के.3758 को 13-14 अक्टूबर 2020 की दरमियानी रात्रि अशोक लिलेंड वर्कशाॅप का ग्राम हरदी के सामने खड़ा कर इंजन की रिपेयरिंग करा रहा था, रात्रि 4 बजे देखा तो ट्रेलर का चार नग चक्का डिस्क सहित कीमती 80,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण का विवेचना के दौरान आरोपी इंदल कुमार उर्फ सोनू सोनवानी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 प्रकरण में आरोपी 1.परमेश्वर कोसले उर्फ लेढ़वा पिता विश्वनाथ कोसले 22 साल साकिन कनेरी थाना चकरभाठा, 2. अशोक घृतलहरे उर्फ यशवंत पिता विद्याप्रसाद घृतलहरे उर्फ जयप्रकाश 45 साल साकिन कपुवा थाना पथरिया जिला मुंगेली, 3.महेन्द्रकांत कुर्रे उर्फ लल्लू पिता अमृतलाल कुर्रे 27 साल साकिन भलपहरी थाना हरदीबाजार जिला कोरबा, 4. रचिन्गा उर्फ नानू खाण्डे पिता लोरिक खाण्डे 26 साल साकिन भलपहरी थाना हरदीबाजार जिला कोरबा के घटना घटित कर फरार हो गए हैं। आरोपियों की पतासाजी हरसंभव प्रयास किया गया किंतु आरोपी का अब तक कोई पता नहीं चला है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा यह घोषणा की गई है कि फरार आरोपी के के बारे में कोई सूचना देगा तो उन्हें 2500-2500 रूपये (शब्दों में ढाई-ढाई हजार रूपये) का पुरस्कार दिया जायेगा। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के दूरभाष क्रमांक 07752-223330 व मोबाईल नंबर 94791-93001, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बिलासपुर मोबाईल नंबर 9479193003, नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा मोबाईल नंबर 9977210786, पुलिस नियंत्रण कक्ष बिलासपुर के दूरभाष क्रमांक 07752-228504 एवं मोबाईल नंबर 9479193099 तथा थाना प्रभारी हिर्री बिलासपुर के मोबाईल नंबर 9479193042 पर संपर्क किया जा सकता है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close