कमिश्नर ने महोत्सव की तैयारियों का किया निरीक्षण अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

 

अम्बिकापुर 09 मार्च 2022 l कमिश्नर श्री जीआर चुरेंद्र ने कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के साथ बुधवार को मैनपाट महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, हेलीपैड,प्रवेश सहित अन्य तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिए।
कमिश्नर ने महोत्सव स्थल में आयोजित होने वाली तमाम कार्यक्रमो के सुचारू रूप से सम्पन्न करने तथा वीवीआइपी, वीआईपी, मीडिया एवं आम दर्शक दीर्घा में बैठक व्यवस्था बेहतर रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने तेजी से तैयारी पूरी करने ज्यादा से ज्यादा समय महोत्सव स्थल में देने कहा।
उल्लेखनीय है कि 11 मार्च से तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का आयोजन मैनपाट के रोपाखार जलाशय के पास किया जा रहा है।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम काम्बले, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह , नगर निगम आयुक्त श्री विजय दयाराम के सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close