Global36garh news : कर्मचारी संगठनों और छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अध्यक्षता में बैठक संपन्न।

 

रायपुर 18 नवंबर 2022 । 17.11.2022 को छत्तीसगढ़ मंत्रालय महानदी भवन के कक्ष क्रमांक एस. 0-12 में सचिव छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ की ओर से प्रांताध्यक्ष करन सिंह अटेरिया एवं उपाध्यक्ष गजाधर साहू उपस्थित रहे, संघ की ओर से स्वास्थ्य सचिव को कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण करने मांग पत्र सौंपा गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग के स्टॉफ नर्स की दो प्रमुख मांगे स्टॉफ नर्स पदनाम के बदले नर्सिंग ऑफिसर करने, इनके ग्रेड पे 4600 करने पर भी मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री पांडे ने पटल पर चर्चा करते हुए जल्द प्रमुख मांगे पूरी करने की मांग रखी गई। इसका प्रस्ताव बनाकर स्वास्थ्य सचिव,स्वास्थ्य संचालक को दिए गए।कर्मचारी संघ ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की प्रमुख मांगे पूरी करने की मांग की है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close