बिलासपुर 03 फरवरी 2021।आज ग्राम पंचायत पटैता में कबड्डी मैच में दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री शैलेश पांडेय( विधायक बिलासपुर) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
आज के इस कार्यक्रम में आदित्य दीक्षित (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, कोटा), सुरेश जी चौहान,आशीष (मोनू) अवस्थी, (प्रदेश सचिव, युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ ) संतोष गुप्ता, प्रदीप गुप्ता ,डॉ0 फेकू लाल साहू, वीरेंद्र बारी, रविंद्र रावत, सुशील रावत, रंजय कुर्रे, अशोक साहू, रामेश्वर जगत , नारायण जगत ,रघुनंदन श्रीवास, रामू साहू, रवि साहू, प्रताप द्विवेदी, अरुण त्रिवेदी, रिंकू दिक्षित, यशवंत मरकाम अन्नू यादव, अनीता बारी, कामता साहू, भूपेंद्र जगत, एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे ।
आज का कबड्डी मैच बहुत ही रोमांचक रहा। आज मैच कोरीपारा व पटैता के बीच में खेला गया। मैच अपने अंतिम पड़ाव में जाकर दोनों टीमो के बीच टाई हो गई। निर्णायक फैसले के लिए अंत मे सुपर ओवर खेला गया। जिसमें कोरीपारा की टीम ने बढ़त बनाकर विजय हासिल किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक शैलेश पांडेय ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया व सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।