बिलासपुर 14 मई 2021।नारी शक्ति टीम जो कि निरंतर इस महामारी काल मे आम जनमानस के सेवा एवं सहायता कार्य मे लगी हुई हैं, जंहा इस लॉक डाउन में कुछ लोगो के पास खाने को नही है, आय का साधन नही होने से भूखो मरने की स्थिति उत्पन्न हो गई हैं, ऐसे समय मे नारी शक्ति टीम बिलासपुर के द्वारा लोगो की हर संभवतः मदद करने मे जुटी हुई हैं।
नारी शक्ति टीम निरंतर लोगो तक निःशुल्क राशन पहुचाने का कार्य कर रही परंतु सभी को राशन उपलब्ध कराना संभव नही हो पाने के कारण नारी शक्ति टीम के संयोजक धनंजय गोस्वामी के मार्गदर्शन पर दिन शुक्रवार, दिनांक 14/05/2021 से नेहरू चौक में निःशुल्क राशन वितरण का आयोजन किया गया हैं ।जिसका शुभारंभ नगर पुलिस अधीक्षक स्नेहिल साहू के हाथों से जरूरमदो को राशन देकर किया गया ।
जिसमे टीम सदस्या नितिशा पमनानी, वर्षा चंद्रवंशी, प्रियंका सिंह,अदिति देवांगन प्रीति सिंह, लता यादव, रानू पाठक,मधु बर्मन, मदलसा दुबे ने बढ़ चढ़ कर अपनी अपनी भागीदारी दी। शुक्रवार को लगभग 124 लोगो को राशन वितरित किया गया एवं उनके नाम रेजिस्टर मे पंजीकृत किया गया ताकि उनकी मदद् के लिए पुनः संपर्क साधा किया जा सके।
इस दौरान कई लोगो ने अपनी समस्या भी बताई कि उन्हे नगर निगम का कोई सहयोग नई मिल रहा। उसी वक्त सड़क से गुजरती डीएसपी निमिषा पांडे ने नेहरू चौक से गुजरते हुए इस वितरण को देखा तो वे भी वहाँ रुकी ओर टीम के कार्य की सराहना की और टीम को तत्काल अपने ओर से सहयोग स्वरूप 2100/- रूपए दिये, उनके साथ कोटा थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने भी राशन में सहयोग के लिए 5000/- रुपये दिए l
टीम के द्वारा लोगो को यह संदेश भी दिया की उनका प्रयास यही हैं कि, कोई किसी घर मे भूखा ना रहे, हर घर मे जो जरूरत मंद हैं उन तक राशन पहुँचे एवं लोगो से आग्रह किया कि ऐसे लोगो की मदद के लिए लोग सहयोग प्रदान करे, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगो की मदद की जा सके। नारी शक्ति टीम के संयोजक धनंजय गोस्वामी ने भी सभी से आग्रह किया की सक्षम लोग आगे आये और जरूरतमंदों की ज्यादा से ज्यादा मदद करे। उन्होंने कहा कि आज हम लोगो के काम आयेंगे तो कल कोई हमारे काम आयेगा।