बिलासपुर 26 जून 2021। समाज कल्याण, विभाग जिला बिलासपुर के अंतर्गत 26 जून 2021 को अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के रूप में नशापान रोकथाम हेतु समुदाय में जागरूकता सृजन करने के लिये विभाग कलाकारों द्वारा बेनर, पोस्टर, तथा नशामुक्ति पाम्पलेट का वितरण नशा प्रभावित क्षेत्रों में एवं बिलासपुर शहर के स्लम क्षेत्र क्रमशः घुरू, नया बस स्टैण्ड, सिरगिट्टी, रेलवे स्टैण्ड, व्यापार विहार, सरकण्डा क्षेत्र एवं चिंगराजपारा में व्यापक स्तर से प्रचार-प्रसार किया गया।
लोगों को नशा के दूष्परिणामों को बताया गया कि नशे से शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक क्षति होती है, जिसके कारण परिवार एवं समाज में भी इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है।