बिलासपुर 13 अप्रैल 2021। नगर निगम से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब विकास के कार्य में तेजी आ गई है महापौर रामशरण यादव ने मंगलवार को डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए वार्ड नंबर 3/4/13/14/ मे वाहन की शुरुआत की अब इन वार्डों में भी नगर निगम के कचरा कलेक्शन करने वाले गाड़ी जाएंगे और घरों में से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया जाएगा ।
महापौर रामशरण यादव ने बताया कि नगर निगम के पुराने वादों में पहले से ही घरों घर जाकर कचरा कलेक्शन किया जा रहा है अब परिसीमन के बाद नए जुड़े वालों में भी इसकी सुविधा शुरू की जा रही है इसी कड़ी में सोमवार को वार्ड क्रमांक 3 4 13 और 14 में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने के लिए वाहनों का शुरुआत किया गया है घरों से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को एकत्र कर स्व सहायता समूह के द्वारा उसे अलग अलग कर सूखे कचरे को तुरंत भेज दिया जाएगा वही गीले कचरे से वर्मी कंपोस्ट खाद बनाकर किसानों और बाजारों में उसका विक्रय किया जाएगा इस दौरान जोन आयुक्त रमेश पाण्डेय , उप अभियंता फरीद कुरैशी , वैभव अग्रवाल सहित जोन के सभी कर्मचारी वाहन चालक सफाई प्रभारी उपरिथत थे ।