ब्रेकिंग न्यूज़:सेवानिवृत्त प्रभारी प्राचार्य का किया गया सम्मान

जांजगीर चांपा/ शा.उच्च.माध्य.विधा.लोहर्सी पामगढ़ मे प्रभारी प्राचार्य हेमंत यादव एवं स्टाफ के सदस्यों द्वारा सेवा निर्वित्त प्रभारी प्राचार्य जीवनलाल कुंभकार को विशेष उपहार एवं,गीता,श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय मे आयोजित आनंद मेला में उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। कुंभकार सर पूर्व में इसी स्कूल में व्याख्याता के पद पर पदस्थ थे एवं यही प्रभारी प्राचार्य का दायित्व निर्वहन करते हुए सेवनिर्वित्त हुए।सरस्वती पूजा एवं राजगीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। स्टाफ के सभी सदस्यों द्वारा उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। कुंभकार सर ने सारगर्भित उदबोधन में अपने शैक्षिक सफर का अनुभव शेयर किये। एवं शिक्षकीय कार्य को समाज के लिए सबसे महत्वपूर्ण बताया। यह व्यक्ति को गौरव एवं आत्म संतुष्टि प्रदान करता है। उन्होंने सदैव स्कूल की सहयोग करने की बात कही।

स्कूल के प्राचार्य ने कहा कि एक कर्मचारी अपने संपूर्ण जीवन में 62 वर्ष तक का समय शासकीय सेवा के लिये देता है, सेवा निर्वित होने पर उन्हें नये जीवन की प्राप्ति होती है। निश कलंक एवं निर्बाध गति से सेवा पूर्ण करना किसी कर्मचारी के लिये सबसे बड़ी उपलब्धि होती है।उन्होंने कुंभकार सर की संक्षिप्त जीवन परिचय,सेवा काल का सफर,किये गये कार्यो एवं उपलब्धियों को बताया।वे शिक्षा के साथ सामाजिक सेवा मे भी सदैव संलग्न रहे।अपनी सामाजिक स्थिति को सुधारने एवम गाँव से राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने मे इन्होंने अथक एवं अनवरत प्रयास किया। शिक्षा विभाग में बी.आर.सी.,शैक्षिक समन्वयक,डाइट मे प्रतिनियुक्ति के साथ हायर सेकेंडरी लोहर्सी मे व्याख्याता पद पर सफर पूर्ण हुवा।वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे।उन्हें शिक्षा रत्न सम्मान के साथ अनेक सम्मान प्राप्त हुआ है। स्टाफ से व्याख्याता श्रीमती जे.टोप्पो,अशोक सोनी,प्रियंका गुप्ता,सकीना खातून,चंद्रहास खूँटे,नीलिमा खूँटे,रामकुमारी कश्यप,बरखा नागेश,नीरा,अशोक कौशिक एवम बी एड प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close