आईजी व एसपी ने किया थानों का औचक निरीक्षण , -आम जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने दिए निर्देश

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 04 दिसम्बर 2020। आज रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपांशु काबरा एवं पुलिस अधीक्षक प्रशान्त अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से जिले के चकरभाठा, हिर्री, सिरगिट्टी, व तारबहार थानों के औचक निरीक्षण किया गया।

    जंहा थानों में पदस्थ सभी अधिकारी /कर्मचारियों से रूबरू होकर उनके कार्य, अनुशासन व समस्याओ के संबंध में चर्चा की । इस दौरान उनसे आम जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने निर्देश भी दिये। तत्पश्चात थानों की आने वाली शिकायतों का ऑनलाइन एंट्री, रोजनामचा एंट्री एवं अन्य संधारण को सीसीटीएनएस योजना के माध्यम से ऑनलाइन करने भी निर्देश दिए गए। सभी थानों की साफ सफाई , सामग्रियों को बेहतर रखने ,थाना परिसर में पेड़ पौधे व घास आदि लगाकर हरियाली युक्त बनाने के लिए भी विशेष रुप से निर्देश दिए गए।

 पुलिस महानिरीक्षक ने वर्षांत को ध्यान में रखते हुए सभी थाना प्रभारियों को वीसीएनबी रजिस्टर की एंट्री , हिस्ट्रीशीटर अपडेट करने ,लंबित अपराध लंबित चालान को पूरा करने के साथ ही साथ नए वर्ष के रेजोल्यूशन के तौर पर थानों के रिसेप्शन को आगंतुकों के लिए फ्रेंडली व सुविधाजनक बनाने, जिले के सभी थानों को नए वर्ष के आगमन में यूनिफार्म तरीके से एक ही प्रकार से दिखने, रंग रोगन होने का अभियान के तौर पर करने निर्देश दिया। विशेषकर शहर के प्रवेश में आने वाले चकरभाटा हिर्री थानों को जिले के मॉडल के रूप में विकसित करने की योजना भी निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक से चर्चा कर कार्यान्वित करने की बात कही।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close