बिलासपुर 30 दिसंबर 2020। छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के वार्षिक कैलेंडर 2021 का विमोचन आज विधायक शैलेष पाण्डेय के हाथों सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक शैलेश पांडेय ने लिपिक संघ के समस्त पदाधिकारीयों को नव वर्ष की शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि लिपिक संघ के द्वारा प्रदेश के सभी लिपिक वगों के अधिकारो के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य किये जा रहे हैं ,साथ ही विधायक ने कहा कि आप सभी हमारे कर्मचारी नहीं हमारे साथी है ,आपका विधायक आपके साथ सदैव खड़ा है।
कैलेंडर विमोचन के शुभ अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव पंकज सिंह, राजेश जायसवाल , मनीराम साहू ,लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सुनील यादव, कार्यकारी अध्यक्ष सूर्य प्रकाश कश्यप, जिला सचिव प्रदीप शर्मा सहित बड़ी संख्या में लिपिक गण उपस्थित थे।