बड़ी खबर:साप्ताहिक बाजार करने वाले जेवर व्यवसायी से 17 लाख की जेवर की लूट ,  पुलिस की तत्परता से लूट का जेवर शत प्रतिशत हुआ बरामद

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

मस्तुरी 18 दिसंबर 2020। क्षेत्र के साप्ताहिक बाजारों में सोने चांदी के जेवरों का व्यवसाय करने वाले व्यापारी से 17 लाख की जेवरों का लूट के आरोपी को मस्तुरी व मल्हार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुआ तत्काक गिरफ्तार कर लुट के सभी जेवरात को शत प्रतिशत बरामद किया है।

मस्तुरी व मल्हार के साप्ताहिक बाजारों में जेवरों की दुकान लगाने वाले जेवर व्यवसायी अमित सोनी, पिता आनंद मोहित सोनी, निवासी- ग्राम टिकारी चौकी- मल्हार,मस्तुरी जिला- बिलासपुर 17 दिसंबर की शाम ग्राम ओखर जे साप्ताहिक बाजार में व्यवसाय करने के पश्चात अपनी मोटर साइकिल से आने ग्राम टिकारी वापस आ रहे थे इसी दौरान भगवनपली नहर के पास नेवारी निवासी दीपक सिंह व समीर सिंह ने उस पर लाठी से हमला कर जेवरात से भरे बेग को लूट लिया और चाकू दिखाते हुए वंहा से भाग निकले। व्यवसायी ने रास्ते मे आने जाने वाले सभी लोगो को जोर जोर से शोर मचाते हुए घटना की जानकारी दी तथा घटना की सूचना पास के पुलिस थाने को भी दी।

      घटना 17 लाख के जेवरात की लूट का गंभीर मामला था । इसलिए मस्तुरी थाना प्रभारी फैजुल होता शाह व मल्हार चौकी प्रभारी दिनेश तिवारी ने तात्काळ इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों की दी तथा उनके निर्देशन व मार्गदर्शन पर आरोपियों की तात्काळ पतासाजी शुरू की गई। जिसमें का एक आरोपी दीपक सिंह पिता उदय सिंह को ग्राम बिनैका के पास खेत मे जेवरात से भरे बेग के साथ पकड़ा गया। वंही दूसरा आरोपी समीर सिंह पिता गुलज़ार सिंह जो की अपने घर के पीछे खेत मे छुपा हुआ था। जेवरात के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू, लाठी व मोटरसाइकिल पुलिस ने जप्त की है तथा आरोपियों से 17 लाख के जेवरात शत प्रतिशत पुलिस ने बरामद किया गया है।

           उक्त प्रकरण में मस्तुरी थाना प्रभारी फैजुल होता शाह, मल्हार चौकी प्रभारी दिनेश तिवारी के अतिरिक्त हेमसागर पटेल, अशोक नामदेव,शिवधन बंजारे, सद्दाम पाटले, नामित सोनी,राज कुमार पाटले, कमलेश शर्मा, अशफाक, दीपक साहू, प्रेम शंकर बंजारे, मुकेश राय, अजित कान्त, संतोष पाटले, बसंत मानिकपुरी, सुनील दिवाकर आदि पुलिस कर्मियों का योगदान सराहनीय रहा।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close