
सरसीवां मुख्य मार्ग में रक्षा बंधन पर उमडी भारी भीड़ ,व्यवस्था भी रही चुस्त।।
बिलाईगढ़/सरसीवा 23 अगस्त 2021 ।भाई बहन का त्योहार रक्षाबंधन में इस साल भी सरसीवां में सराईपाली चौक से पेंड्रावन चौक तक सुबह से ही राखी एवं मिठाई खरीदने के लिये भारी भीड़ देखी गयी । सरसीवा व्यापारिक दृष्टिकोण प्रमुख केंद्र होने और मुख्य मार्ग में बसे होने के कारण अक्सर भारी भीड़ देखी जाती है। दो वर्ष पहले की भांति इस साल भी लोगो में काफी उत्साह देखा गया क्योंकि पिछले साल की बात करे तो कोरोना महामारी के बढ़ते हुए क्रम को देखते हुए शासन ने गाइड लाइन जारी किया था।

जिसकी वजह से रक्षाबंधन का त्योहार फीका रहा लेकिन इस बार अभी कोरोना संक्रमितों की संख्या न के बराबर होने से बहनों ने भाइयो के लिए राखी और मिठाई एवं भाइयो ने बहनों के लिए उपहार देने के लिये सामानों की खूब खरीदी की जिससे की पूरा सरसीवा का बाजार गुलजार रहा। सड़क में कई बार जाम की स्थिति बनी रही लेकिन थाना प्रभारी ने सुबह से ही कई आरक्षक को सराईपाली चौक एवं पेंड्रावन चौक में डयूटी लगाई थी जिससे की यातायात सुचारू रूप से जारी रही। आरक्षकों ने भी अपनी ड्यूटी बखूबी निभाई। सरसीवा व्यापारी संघ ने थाना प्रभारी राजेश साहू को इसके लिए धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। आरक्षकों में मोहन मेश्राम,उमेश चन्द्रवंशी,देव निराला,चन्द्रिका वर्मा का विशेष योगदान रहा।



