शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमान में मनाया गया संविधान दिवस।
कोरबा 28 नवम्बर 2020 राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉक्टर समरेंद्र सिंह व कार्यक्रम समन्वयक डॉ मनोज सिन्हा अटल बिहारी वाजपई विश्वविद्यालय बिलासपुर के निर्देशानुसार संस्था के प्राचार्य पी पटेल के संरक्षण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डी.आर. पटेल के कुशल नेतृत्व में 26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर कोविड-19 के निर्देशों का पालन करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य पी. पटेल ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जीवनी, उद्देशिका व प्रस्तावना पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया एवं कहा कि भारत का संविधान विश्व में सबसे बड़ा लिखित संविधान है जिसमें 165 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियां हैं ।डॉक्टर अंबेडकर को संविधान का पिता कहा जाता है। संविधान दिवस पर संवैधानिक अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति आमजन को जागरूक करने का संकल्प लिया गया ।संविधान निर्माता समिति के सदस्यों को दिल की गहराई से याद किया गया संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति आमजन को जागरूक करने के संबंध के संकल्प के साथ संविधान दिवस पर भीमराव अंबेडकर ,डॉ राजेंद्र प्रसाद ,बाल गंगाधर तिलक ,सरदार वल्लभभाई पटेल एवं पद्मश्री कृपाल सिंह शेखावत को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर संस्था के समस्त स्टाफ_के.आर. साहू, एम.एल.साहू , पी.के. यादव डी.आर .पटेल ,सतीश कुर्रे, डी. एस.पटेल,फुल सिंह पैकरा, टी आर कंवर ,रामफल बघेल, राजकुमार पटेल, नन्हेदास महंत, देवकुमार मिरि, श्रीमती अनीता राठौर ,सरिता मिलांगे, मेम कंवर, ब्रिजिया राजवाड़े , चंद्रकली पाटले विशेष रूप से उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में स्वयं सेवकों का विशेष योगदान रहा।
Live Cricket
Live Share Market




