बिलासपुर 10 जून 2020। दंडित बंदी रामकृष्ण आत्मज के.कृष्णन जायसवाल उम्र लगभग 49 वर्ष जाति कलार निवासी ग्राम कादरगंज करवीरोड जिला चित्रकूट (उ.प्र.) हाल मुकाम मांझीपारा, चन्द्रहासिनी मंदिर के पास चन्द्रपुर थाना चन्द्रपुर जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) की सिम्स बिलासपुर में 26 मई 2020 को मृत्य हो गई है। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी बिलासपुर द्वारा जाचं के आदेश दिया गया है।
जांच के बिन्दुओं में- बंदी क्या जेल दाखिल होने के पूर्व से किसी बीमारी से पीड़ित था अथवा जेल दाखिल होने के पश्चात उसे बीमारी हुई? बंदी को किसी प्रकार की शारीरिक यातना तो नहीं दी गई? बंदी को उपचार के दौरान दी गई चिकित्सा पर्याप्त थी अथवा नहीं? चिकित्सा का ब्यौरा दिया जाये? बंदी की मृत्यु के क्या कारण हैं? अन्य मुद्दे जो जांच के दौरान सामयिक पाये जाये। इन बिन्दुओं के बारे में जिस किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की जानकारी हो तो वह श्री अमित गुप्ता डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी के न्यू कम्पोजिट बिल्डिंग के भूतल स्थित न्यायालय में 26 जून 2020 तक प्रस्तुत कर सकते हैं।