जिला व जनपद पंचायत CEO का विभिन्न ग्राम पंचायतों में दौरा

Global36garh न्यूज  संवाददाता

बिलासपुर 10 मार्च 2021 l  जिला पंचायत सीईओ एस. हैरित एवं जनपद पंचायत सीईओ कुमार सिंह, परियोजना अधिकारी रिमन सर,एसडीओ आरके सिंह के द्वारा संयुक्त रुप से दौरा किया गया ।इसी तारतम्य में भदौरा पंचायत के पूर्व माध्यमिक शाला प्रधान पाठक कांति शर्मा को प्रधान पाठक भवन की सफाई कर पुताई करने रूबंन मिशन के अंतर्गत फ्लाई एस निर्माण के लिए महिला समूह के सदस्यों को प्रशिक्षण देने, सामुदायिक भवन की छत से पानी निकासी के लिए पाइप लगाने, भवन की पुताई कर सामने वाले हिस्से को मुरूम डालकर समतलीकरण करने, पुराने समुदायिक भवन का डिस्मेंटल करने प्रस्ताव मांगा गया।

जयराम नगर ग्राम पंचायत में –

पशु पालन प्रशिक्षण केंद्र का मल्टी युटिलिटी रूबंन योजना के द्वारा बनाए गए शेड का मुआयना, मां कर्मा स्टेडियम के समीप गार्डन निर्माण के लिए जगह का अवलोकन, वही संकुल स्रोत केंद्र के सीएससी को संकुल की रंग रोगन करने के लिए कहा तथा स्कूल परिसर में लगे ट्रांसफार्मर को बिजली विभाग में आवेदन कर अन्यत्र जगह स्थानांतरित करवाने ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर विशेष साफ सफाई में ध्यान रखने के लिए कहा गया।

खुडुभाटा ग्राम पंचायत में –

क्रेडा के द्वारा निर्मित पानी टंकी, आंगनवाड़ी केंद्र ,तालाब सौंदर्यीकरण का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने ,पूर्व कार्यकाल में रुके हुए कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने , समय पर कार्य नहीं होने की स्थिति में नोटिस जारी करने की बात कही ।

ग्राम पंचायत मोहतरा में -तालाब सौंदर्यीकरण का काम 15 जून से पहले पूरा करने ,सामुदायिक भवन के अधूरे कार्य को शीघ्र पूर्ण करने सचिव सरपंच को निर्देशित किया गया इस अवसर पर एसडीओ आरके सिंग, सुरेश चलकर CSC ,शांति सूर्यवंशी सरपंच ,रामकुमार टंडन सचिव, गिरजा अग्रवाल सरपंच ,मदन पात्रे सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मीना गोड़, कृष्णा यादव सरपंच ,राम सोनी सचिव, श्याम कार्तिक सचिव उपस्थित रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close