बलरामपुर-रामानुजनगंज 08 अगस्त 2020। रामकृष्ण साहू (भापुसे), पुलिस अधीक्षक के द्वारा पदभार ग्रहण करने के पश्चात से ही जिले में पंजीबद्घ हुए अपराधों की समीक्षा एवं उन पर की गई कार्यवाही की समीक्षा करते हुए तथा पदस्थापना पश्चात से आयोजित की गई अपराध समीक्षा बैठक और उप निरीक्षकों की बैठक तथा स्पंदन अभियान अंतर्गत आयोजित होने वाली बैठकों में पुलिस अधिकारियों के परफॉर्मेंस के आधार पर उन्हें विभिन्न थानों में पदस्थ किया गया है। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा उप निरीक्षकों के सेवा रिकॉर्ड के आधार पर तथा अपराध विवेचना के स्तर, गुंडा बदमाशों पर अंकुश लगाए जाने हेतु किए गए वैधानिक कार्यवाही को पैमाना बनाकर उप निरीक्षकों की पदस्थापना की गई है। नव पदस्थ निरीक्षक सुरेंद्र कुमार उईके को थाना रामानुजगंज, नव पदस्थ उप निरीक्षक अमित गुप्ता को थाना सामरीपाठ, उनि राजकुमार कश्यप को चौकी बलंगी, उनि विनोद पासवान को चौकी विजयनगर, उनि कोमल भूषण पटेल को चौकी वाड्रफनगर, उनि कोमल तिग्गा को थाना कुसमी, उनि दिव्यकांत पांडे को थाना बलरामपुर में पदस्थ किया गया है।