जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, समय पर पूरा करें पेयजल योजनाएं : कलेक्टर

डीएमएफ फंड से गांवों के विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता: मुख्य सचिव विकासशील

 

बिलासपुर, 26 नवंबर 2026/ कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने जल जीवन मिशन की अपूर्ण योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शेष योजनाओं की कार्ययोजनाओं का संकलन जनवरी 2027 के अंत तक सुनिश्चित करने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और नियमित निगरानी पर जोर दिया। कलेक्टोरेट के मंथन सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कार्य एजेंसियों एवं ठेकेदारों से प्रगति की जानकारी ली और पूर्ण कार्यों के देयक समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में बताया गया कि जिले के 668 ग्रामों में 903 जल प्रदाय योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए 118 कार्य एजेंसियां 410 अनुबंधों के अंतर्गत कार्यरत हैं। अब तक 271 ग्रामों में भौतिक कार्य तथा कुल 409 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। व्यापक क्रियान्वयन एवं रिपोर्टिंग योजना (सीआईआरपी) में शामिल 615 योजनाओं की समीक्षा के दौरान बताया गया कि इनमें 260 एकल ग्राम जल प्रदाय योजनाओं की भौतिक प्रगति शत-प्रतिशत है, जबकि 355 योजनाओं में कार्य प्रगतिरत है। कलेक्टर ने प्रगतिरत योजनाओं को मार्च 2027 तक पूर्ण करने के लक्ष्य के अनुरूप काम में तेजी लाने को कहा। उन्होंने बैठक से अनुपस्थित 25 एजेंसियों तथा 50 प्रतिशत से कम प्रगति वाली एजेंसियों को अंतिम नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

 

कलेक्टर ने लंबित भुगतान की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को तकनीकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने को कहा। बैठक में समीक्षा किए गए 152 योजनाओं के देयकों में से 96 एकल ग्राम योजनाओं के भुगतान जिला स्तर से अनुमोदित किए जा चुके हैं। शेष प्रकरणों में एसएनए ऑनबोर्डिंग, रेट्रोफिटिंग एवं अन्य तकनीकी बाधाओं को दूर किया जा रहा है। खमरिया, सुखेना, जैतपुर और कुकदा सहित अन्य ग्रामों से संबंधित भुगतान समस्याओं के निराकरण के भी निर्देश दिए गए।

 

बैठक में ग्रामीण जल प्रदाय योजनाओं की संचालन एवं संधारण नीति की जानकारी दी गई। इसके तहत हर घर जल प्रमाणित ग्राम पंचायतों द्वारा 75 प्रतिशत उपभोक्ता शुल्क संग्रहण करने पर 50 हजार रुपये के अनुदान का प्रावधान है। जिले की 95 रेट्रोफिटिंग योजनाओं के भुगतान की कार्रवाई निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाएगी। वहीं, 10 रेट्रोफिटिंग योजनाओं के जिला स्तरीय अनुमोदन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

 

कलेक्टर ने कहा कि तीन नए उप अभियंताओं की पदस्थापना से मैदानी स्तर पर तकनीकी अमले की उपलब्धता बढ़ी है। सभी एजेंसियां जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए ग्रामीण परिवारों तक स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल पहुंचाना सुनिश्चित करें। अनावश्यक विलंब और लापरवाही पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कार्यपालन अभियंता रूपेश धनंजय, अनुविभागीय अधिकारी मुकेश बाहेकर एवं पुष्पेंद्र मिश्रा, उप अभियंता तथा कार्य एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close