कवर्धा में मां महामाया और मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, प्रदेश की खुशहाली की कामना

कार्टून सिर्फ हंसाते नहीं, समाज को सोचने पर भी करते हैं मजबूर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 

कवर्धा, 14 अक्टूबर 2026। नवरात्रि के अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कवर्धा में मां महामाया और मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता रानी से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

 

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सबसे पहले मां महामाया मंदिर में दर्शन कर विधि-विधान से पूजा की। इसके बाद वे मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे और प्रदेश के साथ कबीरधाम जिले की तरक्की तथा लोगों के सुखी जीवन की प्रार्थना की।

 

ज्योति कलश भवन के निर्माण कार्य का लिया जायजा

 

मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन ज्योति कलश भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

 

ज्योति कलश भवन के निर्माण से मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने और श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

 

मां दुर्गा पंडाल में भी किए दर्शन

 

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा की छिरपानी कॉलोनी स्थित मां दुर्गा पंडाल भी पहुंचे। यहां उन्होंने माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र के लोगों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात भी की।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close