कार्टून सिर्फ हंसाते नहीं, समाज को सोचने पर भी करते हैं मजबूर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई बैठक, किसानों को प्रोत्साहित करने और फसल विविधीकरण पर दिया गया जोर

 

रायपुर, 14 अक्टूबर 2026। कार्टून केवल हंसने-हंसाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज को जागरूक करने और लोगों को अपनी सोच पर विचार करने के लिए प्रेरित करता है। कई बार बड़ी बात को लंबे लेख के बजाय एक छोटा-सा कार्टून आसानी से समझा देता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में आयोजित कार्टून फेस्टिवल-2026 में यह बात कही।

 

कार्टून वॉच पत्रिका की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्टून के जरिए सामाजिक समस्याओं, गलतियों और गंभीर मुद्दों को हास्य और व्यंग्य के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। यह लोकतंत्र में आम लोगों की भावनाओं और उनकी समस्याओं को सामने रखने का भी एक प्रभावी तरीका है।

 

आर.के. लक्ष्मण के कॉमन मैन को किया याद

 

मुख्यमंत्री ने देश के प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट आर.के. लक्ष्मण के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका बनाया ‘कॉमन मैन’ आम नागरिक की उम्मीदों, परेशानियों और भावनाओं की पहचान बन गया था। उन्होंने अपने कार्टूनों के माध्यम से बदलते भारत और समाज की परिस्थितियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कला और साहित्य किसी भी समाज की सोच और चेतना को आगे बढ़ाते हैं। कार्टून कला में चित्र, विचार, हास्य और व्यंग्य का ऐसा मेल होता है, जो लोगों के मन पर लंबे समय तक असर छोड़ता है।

 

युवा कार्टूनिस्टों से आगे बढ़ने की अपील

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवा कार्टूनिस्टों से अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज डिजिटल माध्यमों के कारण कलाकारों के पास अपनी कला दिखाने के कई नए अवसर हैं।

 

उन्होंने युवाओं से अपनी मौलिक सोच बनाए रखते हुए इन अवसरों का लाभ उठाने और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने बस्तर सहित प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्टून कला को बढ़ावा देने के प्रयासों की भी सराहना की।

 

अभिषेक तिवारी को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

 

कार्टून फेस्टिवल-2026 में जयपुर के प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट अभिषेक तिवारी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि किसी कलाकार के लंबे समय के रचनात्मक योगदान का सम्मान पूरी कला विधा का सम्मान है। इससे नई पीढ़ी के कलाकारों को भी प्रेरणा मिलती है।

 

नरेंद्र मोदी की सेवा यात्रा पर कॉफी टेबल बुक का विमोचन

 

कार्यक्रम में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व, नेतृत्व और सेवा यात्रा पर आधारित कार्टून कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी व्यक्तित्व और उसकी यात्रा को कार्टून के माध्यम से प्रस्तुत करना अभिव्यक्ति का एक रोचक तरीका है।

 

कार्टून वॉच पत्रिका के 30 साल पूरे

 

मुख्यमंत्री ने कार्टून वॉच पत्रिका के प्रकाशन के 30 वर्ष पूरे होने और 31वें वर्ष में प्रवेश करने पर संपादक त्र्यंबक शर्मा और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि तीन दशकों तक कार्टून जैसी विशेष कला को समर्पित पत्रिका का लगातार प्रकाशित होना बड़ी उपलब्धि है।

 

पत्रिका ने देश के अनुभवी और नए कार्टूनिस्टों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन कलाकारों को एक साथ लाने और समाज में विचारशील संवाद को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी कार्टून कला के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि व्यंग्य के माध्यम से समाज के गंभीर और संवेदनशील मुद्दों को सरल तरीके से लोगों के सामने रखा जा सकता है। उन्होंने कार्टून वॉच पत्रिका के 30 वर्ष पूरे होने पर पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।

 

कार्यक्रम में कार्टून वॉच के संपादक त्र्यंबक शर्मा, हिमांशु द्विवेदी सहित जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पत्रकार, देश के विभिन्न हिस्सों से आए कार्टूनिस्ट, कलाकार और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close