मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई बैठक, किसानों को प्रोत्साहित करने और फसल विविधीकरण पर दिया गया जोर

चारपारा में सुदर्शन सिंह कंवर के खेत में बन रही आजीविका डबरी, गांव में ही मिल रहा मजदूरों को रोजगार

 

रायपुर, 14 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में कोदो, कुटकी, रागी और मक्का जैसी फसलों के उत्पादन और उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में पहल की जा रही है। बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इन फसलों की खरीदी, उत्पादन बढ़ाने और किसानों को प्रोत्साहित करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

 

बैठक में इस बात पर भी विचार किया गया कि मिलेट्स और अन्य कृषि उत्पादों का उपयोग सरकारी योजनाओं के माध्यम से कैसे बढ़ाया जा सकता है, ताकि किसानों को बेहतर अवसर मिलें और लोगों को पौष्टिक आहार उपलब्ध हो सके।

 

स्कूलों के भोजन और आंगनबाड़ियों में उपयोग पर चर्चा

 

बैठक में स्कूलों में मिलने वाले मध्यान्ह भोजन और महिला एवं बाल विकास विभाग के पोषण आहार कार्यक्रमों में कोदो, कुटकी, रागी और मक्का जैसे कृषि उत्पादों को शामिल करने की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

 

आंगनबाड़ियों के माध्यम से बच्चों और हितग्राहियों को वितरित किए जाने वाले पोषण आहार में इन फसलों के उपयोग को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। इससे स्थानीय कृषि उत्पादों की मांग बढ़ाने और पोषण कार्यक्रमों को मजबूत करने के अवसर मिल सकते हैं।

 

किसानों को मिलेगा प्रोत्साहन

 

बैठक में फसल विविधीकरण पर भी जोर दिया गया। इसका उद्देश्य किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ अन्य उपयोगी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करना और कृषि उत्पादों के उपार्जन एवं उपयोग को बढ़ावा देना है।

 

कोदो, कुटकी और रागी जैसी मिलेट फसलें पौष्टिक आहार के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। इनके उत्पादन और उपयोग को बढ़ावा मिलने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था तथा किसानों के लिए नए अवसर तैयार हो सकते हैं।

 

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

 

बैठक में मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव शहला निगार, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, वित्त एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले तथा कृषि एवं किसान कल्याण एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close