शिवरीनारायण पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भगवान नर-नारायण के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना

छत्तीसगढ़ के 30 ITI बनेंगे आधुनिक कौशल केंद्र, 1,446 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी

 

जांजगीर-चांपा, 14 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को जांजगीर-चांपा जिले की धार्मिक नगरी शिवरीनारायण पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ भगवान नर-नारायण के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

 

मुख्यमंत्री ने भगवान नर-नारायण से प्रार्थना की कि छत्तीसगढ़ लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़े और प्रदेश के हर परिवार के जीवन में सुख-शांति बनी रहे। उन्होंने कहा कि शिवरीनारायण छत्तीसगढ़ की आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का प्रमुख केंद्र है। यह पवित्र धरती माता शबरी की भक्ति और भगवान श्रीराम की स्मृतियों से जुड़ी हुई है।

मठ मंदिर में गौ माता की सेवा की

 

भगवान नर-नारायण के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री शिवरीनारायण के मठ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने गौ माता को गुड़ और केला खिलाकर पूजा की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद संतों और श्रद्धालुओं से मुलाकात भी की।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ सेवा हमारी परंपरा और संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जीवन और कृषि व्यवस्था में गौ माता का विशेष स्थान है। उन्होंने कहा कि मठ-मंदिर केवल पूजा-पाठ के स्थान नहीं हैं, बल्कि ये समाज को सेवा, सद्भाव और अच्छे संस्कारों से जोड़ने का काम भी करते हैं।

 

जगन्नाथ मंदिर में भी किए दर्शन

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ शिवरीनारायण स्थित जगन्नाथ मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान जगन्नाथ से प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

 

उन्होंने कहा कि महानदी, शिवनाथ और जोंक नदी के पावन संगम के पास स्थित शिवरीनारायण नगरी सदियों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रही है। यहां के मंदिर, धार्मिक परंपराएं और मान्यताएं छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत बनाती हैं।

 

माता शबरी की भक्ति से जुड़ी है शिवरीनारायण की पहचान

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवरीनारायण का नाम आते ही माता शबरी की अनन्य भक्ति और भगवान श्रीराम के प्रति उनके प्रेम की याद आती है। यह पावन भूमि हमें भक्ति, समर्पण और सामाजिक एकता का संदेश देती है।

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों की पहचान को मजबूत करने और इस विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश की संस्कृति और परंपराएं हमारी पहचान हैं, इसलिए इनका संरक्षण करना सभी की जिम्मेदारी है।

 

ये रहे मौजूद

 

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, सांसद कमलेश जांगड़े, राजेश्री महंत रामसुंदर दास, पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजीनियर सत्यलता आनंद मिरी, जिला पंचायत सदस्य प्रियंका सिंह, अमर सुल्तानिया, पुष्पेंद्र सिंह, आकाश सिंह, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close