
ओलंपिक डे के अवसर पर नेशनल स्पोर्ट्स चेम्पियनशिप का भव्य आयोजन रायपुर में 20 से 21 जून तक

रायपुर- इंटरनेशनल ओलंपिक दिवस के अवसर पर पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट ग्राउंड, रायपुर छत्तीसगढ़ में आगामी 20 एवं 21 जून 2026 को नेशनल स्पोर्ट्स चेम्पियनशिप का भव्य आयोजन स्पोर्ट्स डेवलपमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया, राज्य इकाई रायपुर छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में हर्षोल्लास के माहौल में किया जाएगा।
चेम्पियनशिप के प्रथम दिवस 20 जून, शनिवार को सुबह 8 बजे से आउटडोर खेलों में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, खो-खो, कबड्डी सहित कई खेलों का आयोजन किया जाएगा। वहीं द्वितीय दिवस 21 जून, रविवार को सुबह 7 बजे से योगा, कराटे, जूडो, बॉक्सिंग, किकबॉक्सिंग, मिक्स बॉक्सिंग, कुंग-फू, ताइक्वांडो, कुश्ती, शतरंज एवं कलारिपयट्टू के रोमांचक मुकाबले होंगे।

चेम्पियनशिप अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 एवं ओपन वर्ग के विभिन्न आयु एवं वजन समूहों में आयोजित की जाएगी। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, बिहार, उत्तरप्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं मेजबान छत्तीसगढ़ सहित लगभग 15 राज्यों से 600 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी, ऑफिसियल, जज, कोच एवं मैनेजर भाग लेंगे।
व्यक्तिगत खेलों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। वहीं टीम गेम्स में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को आकर्षक ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही सभी कोच एवं ऑफिसियल को विशेष मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन को भव्य एवं गरिमामय बनाने के लिए स्वल्पाहार, भोजन, प्राथमिक चिकित्सा सहित प्रदेश के जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया का सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा।
चेम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन दिसंबर 2026 में श्रीलंका में आयोजित होने वाली इंटरनेशनल प्रोफेशनल स्पोर्ट्स चेम्पियनशिप के लिए किया जाएगा।
उक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रमुख अमेश बंजारे द्वारा दी गई।



