मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न

 

जांजगीर-चांपा 15 मई 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह के तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना पामगढ़ अंतर्गत सद्भावना भवन में 15 जोड़ों को विवाह सपन्न हुआ। समारोह में उपस्थित अतिथियों और जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। शासन की योजना के अनुरूप प्रत्येक जोड़े के बैंक खाते में निर्धारित राशि प्रदान किया गया। इस दौरान समाज को बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी जिला पंचायत सदस्य प्रीति अजय दिव्य, प्रमिला अजय साहू, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रूपचंद साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष  गौरी छोटू जांगड़े शामिल हुए एवं नवदंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी अनीता अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close