कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने ली स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक

 

जांजगीर-चांपा, 01 अप्रैल 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित स्वच्छता गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना के अनुमोदन के साथ गांवों में घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

 

इसके साथ ही कलेक्टर ने सामुदायिक शौचालयों के निर्माण, ग्रामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने, फीकल स्लज मैनेजमेंट से गांवों को जोड़ने तथा व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर  ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर आर. के. तम्बोली, संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर स्निग्धा तिवारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close