मुख्यमंत्री ने इचकेला की बालिका क्रिकेट खिलाड़ियों को किया सम्मानित, क्रिकेट किट देकर बढ़ाया उत्साह

 

रायपुर/जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर स्थित मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम में ग्राम इचकेला की बालिका क्रिकेट खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें क्रिकेट किट प्रदान करते हुए सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इन प्रतिभाशाली बालिकाओं ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल जशपुर, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है, और इन्हीं गुणों के बल पर ये खिलाड़ी भविष्य में देश का नाम रोशन करेंगी।

 

 

ग्रामीण क्षेत्र से उभरती प्रतिभाओं की मिसाल

ग्राम इचकेला के शासकीय प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास की बालिकाएं क्रिकेट के क्षेत्र में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। वर्तमान में 17 खिलाड़ी अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, जबकि लगभग 40 बालिकाएं नियमित अभ्यास में जुटी हुई हैं।

राज्य और इंटर-स्टेट स्तर पर शानदार उपलब्धियां

वर्ष 2025 में सरगुजा संभाग ने 25 वर्षों बाद अंडर-17 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा, जिसमें विजेता टीम के 11 में से 9 खिलाड़ी इचकेला एमसीसी की थीं। वहीं अंडर-19 वर्ग में सरगुजा संभाग ने रजत पदक हासिल किया, जिसमें 8 खिलाड़ी इसी समूह से थीं।

इसके अलावा रायगढ़ में आयोजित इंटर-स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 में भी इचकेला की बालिकाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अब तक इस समूह की 11 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

प्रशिक्षकों के योगदान की सराहना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके प्रशिक्षकों संतोष शंकर सोनी और पंडरी बाई के समर्पण और मार्गदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों में ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

सरकार देगी हर संभव सहयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ग्रामीण क्षेत्रों से निकल रही प्रतिभाओं को आवश्यक सुविधाएं और प्रोत्साहन दिया जाएगा, ताकि छत्तीसगढ़ खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को हासिल कर सके।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close