राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में शामिल होने कंबोडिया और इंडोनेशिया की टीमें पहुंची रायगढ़

 

रायगढ़/राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में देश में प्रचलित रामायण के स्वरूप का मंचन छत्तीसगढ़ की धरा पर करने विदेशी मेहमान रायगढ़ पहुंच गए हैं। कंबोडिया और इंडोनेशिया के दल आज सुबह 9 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से ये दोपहर 3.30 बजे रायगढ़ पहुंचे।

 

 

 

 

कंबोडिया के दल में 12 कलाकार हैं वहीं इंडोनेशिया के दल में 15 कलाकार शामिल हैं। रायगढ़ पहुंचे विदेशी कलाकारों का पारंपरिक छत्तीसगढ़िया तरीके से स्वागत किया गया। कलाकार भी श्रीराम के ननिहाल में प्रस्तुति देने के लिए खासे उत्साहित नजर आए। गौरतलब है कि कंबोडिया के दल की प्रस्तुति 01 जून को होगी। वहीं इंडोनेशिया के दल द्वारा 03 जून को रामायण प्रसंग का मंचन किया जाएगा।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close