Global36garh news : 14वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के अर्न्तगत 10 आदिवासी युवा-युवतियों को हैदराबाद (तेलंगाना) भ्रमण हेतु किया गया रवाना।

 

 

नारायणपुर, 21 फरवरी 2023 l नेहरू युवा केन्द्र एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार जिला कांकेर के तत्वाधान में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 53वीं वाहिनी द्वारा 14वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के अर्न्तगत वाहिनी के कार्यक्षेत्र में पड़ने वाले दूर-दराज के नक्सल प्रभावित गांवों के 10 आदिवासी युवाओ जिनमें से 5 युवतियों एवं 5 युवकों को हैदराबाद (तेलंगाना) भ्रमण करने हेतु चयनित किया गया है। इस दल के लिये चयनित युवाओं को 53वी वाहिनी, भा.ति.सी. पुलिस के संरक्षण में 20 से 27 फरवरी 2023 तक हैदराबाद (तेलंगाना) में भ्रमण करवाया जाएगा। प्रस्थान होने से पूर्व 20 फरवरी को सामरिक मुख्यालय जेलवाड़ी में  अमित भाटी, सेनानी 53वीं वाहिनी द्वारा सुमित रावत, द्वितीय कमान तथा आनन्द सिंह रावत, उप सेनानी 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस के उपस्थिति में भ्रमण दल को सम्बोधित करते हुये इन युवाओं को भ्रमण के दौरान विभिन्न क्रिया-कलापों में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य छत्तीसगढ के आदिवासी युवाओं के विकास और सशक्तिकरण को सुनिश्चित करना है।

 

 

 

 

नक्सल प्रभावित क्षेत्र से बाहर भ्रमण कर वह कई अन्य स्थानों के आधुनिक और आर्थिक विकास, संस्कृति, कला, पहनावा और कई अन्य पहलुओं के बारे में जान सकते हैं जिससे चरमपंथी विचारधारा, गतिविधियों के प्रति मानसिकता में बदलाव तथा राष्ट्रवाद के प्रति जागरुक किया जा सकता है। भा.ति.सी.पुलिस स्कार्ट के नेतृत्व में यह दल 20 फरवरी 2023 को सामरिक मुख्यालय 53 वीं वाहिनी से प्रस्थान करवाया गया।

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close