Global36garh news : अभिभाषक संघ भटगांव ने काली पट्टी लगाकर न्यायालय परिसर में किया विरोध प्रकट।
भटगांव/बिलाईगढ़ 07 अक्टूबर 2022 । जिला अभिभाषक संघ बिलासपुर व बलौदाबाजार के निर्देशानुसार अभिभाषक संघ भटगांव के द्वारा माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर म.प्र.के न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी के द्वारा अधिवक्ता अनुराग साहू के साथ न्यायालयीन कार्यवाही के दौरान माननीय न्यायमूर्ति द्वारा अशोभनीय एवं विपरीत टिप्पणी किये जाने से आहत होकर अधिवक्ता महोदय द्वारा आत्महत्या किये जाने के विरोध में तहसील अभिभाषक संघ भटगांव के समस्त सम्मानीय अधिवक्तागण दिनांक 06/10/2022 को सम्पूर्ण न्यायालयीन कार्यवाहियों से विरत रहते हुए व्यवहार न्यायालय भटगांव एवं तहसीलदार भटगांव को सूचना देकर काली पट्टी लगाकर न्यायालय परिसर में विरोध प्रकट किया गया।

इस मौके पर अभिभाषक संघ भटगांव के संरक्षक एम एल चंद्रा, अध्यक्ष जे .बंजारे,सचिव हिमकर दुबे , जे. लहरे, गेंदराम निराला,डी.एन लहरे,एस एल भारद्वाज, के एल जांगड़े,डगेश्वर खटकर, आर के पाण्डे,यशपाल सिंह,विजय देवांगन,नरसिंह साहू,जयकुमार टण्डन,श्रीमती पुष्पा गुप्ता, कु.अरुणा यादव,श्रीमती सुनीता प्रधान, रूपेंद्र केशरवानी, रोहित बघेल,फिरितलाल खटकर,बनवारी यादव,सहित समस्त अधिवक्तगण उपस्थित रहे।



