विश्रामपुरी में नवाजतन कार्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन संकुल समन्वयकों एवं पीएलसी सदस्यों ने प्रशिक्षण में लिया भाग

 

कोण्डागांव 24 फरवरी 2022 l बुधवार को जनपद पंचायत कार्यालय विश्रामपुरी में पिरामल फाऊंडेशन एवं शिक्षा विभाग के द्वारा नवाजतन कार्यक्रम एवं एफएलएन के तहत् एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में संकुल समन्वयकों एवं पीएलसी सदस्यों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान मिशन के तहत् बच्चों को सीखने के प्रतिफलों के अनुरूप दक्षताएं हासिल करने, बाल्यावस्था से लेकर कक्षा तृतीय तक के लिए और शिक्षक बच्चो के सीखने के स्तर के अनुरूप सतत चर्चा कर प्रशिक्षण दिया गया।

 

 

 

 

इसमें 100 दिन के कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों में शारीरिक-भौतिक विकास, भाषीय कौशल विकास, समाजिक भावनात्मक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकासखण्ड से 27 संकुल समन्वयकों एवं 48 पीएलसी सदस्यों को एफएलएन और नवा जतन कार्यक्रम के तहत् प्रशिक्षित किया गया। इस प्रशिक्षण में जिला सहायक प्रोग्राम अधिकारी रूपसिंह सलाम, बीआरसी, परियोजना कंसल्टेंट हरिओम प्रसाद चौरसिया, सचिन निंबारते और जिला संसाधन केंद्र से निशांत देवांगन सहित अन्य अधिकारी उपस्थिति रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close