स्वसहायता समूह की महिलाओं की आय बढ़ाने गौठानों में विभिन्न आर्थिक गतिविधियां संचालित करें : कलेक्टर, गौठान निर्माणाधीन स्वसहायता समूह शेड जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

राजनंदगांव 23 फरवरी 2022 l शासन की सुराजी ग्राम योजना के तहत निर्मित गौठान को ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित करने प्रशासन लगातार कार्य कर रही है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तथा स्वसहायता समूह की महिलाओं की आय बढ़ाने गौठानों में विभिन्न आर्थिक गतिविधियां संचालित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम विचारपुर और फत्तेपुर गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर आर्थिक गतिविधियों की जानकारी ली। फत्तेपुर गौठान में निर्माणाधीन स्वसहायता समूह शेड को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस गौठान को मॉडल गौठान के रूप में विकसित करना है, इसके लिए प्रस्ताव बनाएं। स्वसहायता समूह की महिलाओं के लिए अधिक आय मूलक गतिविधियां प्रारंभ करें। गौठान में पपीता के पेड़ लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौठान का प्रवेश द्वारा आकर्षक होना चाहिए। पशु विभाग को पशुओं के टीकाकरण और उपचार के लिए शिविर लगाने के निर्देश दिए।

 

 

 

कलेक्टर श्री सिन्हा ने विचारपुर गौठान में निर्माणाधीन स्वसहायता समूह शेड को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समूह द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र की सहायता से महिलाओं द्वारा प्रारंभ किए जा रहे मशरूम के विक्रय के लिए बाजार उपलब्ध कराएं। समूह की महिलाओं ने बताया कि बाड़ी में प्याज, गेंदाफूल और सब्जी उत्पादन किया जा रहा है। इसके साथ ही आटा चक्की में पिसाई का कार्य प्रारंभ करेंगे। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि समूह द्वारा बनाए उत्पाद, सब्जी, आटा, आंगनबाड़ी केन्द्रों और स्कूलों में विक्रय करें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, एसडीएम छुईखदान श्री सुनील शर्मा, एसडीएम खैरागढ़ श्री लवकेश ध्रुव, जनपद सीईओ खैरागढ़ रोशनी भगत, तहसीलदार श्री प्रीतम साहू, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close