
कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने पुसागांव गौठान का किया निरीक्षण
नारायणपुर 12 फरवरी 2022 l कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने आज नारायणपुर विकासखण्ड के ग्राम पुसागांव में संचालित गौठान का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने चारागाह में लगाये गये बाड़ी का निरीक्षण किया। बाड़ी में महिला स्व सहायता समूह द्वारा लगाये गये लाल भाजी, पालक भाजी, बैगन, केला आदि का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने समूह की महिलाओं से बात करते हुए उत्पादित सब्जियों के विक्रय हेतु बाजार की उलब्धता, इससे होने वाली आमदनी और सिचंाई हेतु पानी की जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उत्पादित सब्जियों को जिले में संचालित आश्रम-छात्रावास, आंगनबाड़ी में विक्रय करने की व्यवस्था करें। महिला समूह द्वारा बनाये गये तिखुर के केक और शरबत का अधिकारियों ने लिया स्वाद l
Live Cricket
Live Share Market